पटना : एनपीआर पर सीएम करें स्थिति स्पष्ट: राजद
Updated at : 05 Jan 2020 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रदेश राजद ने एनपीआर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दिये गये बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर बिहार में एनपीआर लागू करने की घोषणा की है. […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश राजद ने एनपीआर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दिये गये बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर बिहार में एनपीआर लागू करने की घोषणा की है. मोदी ने कहा है कि बिहार सरकार आगामी 15 मई से राज्य में एनपीआर लागू करने जा रही है.
राजद नेता ने कहा कि क्या मोदी के बयान को राज्य सरकार का बयान माना जाये. इस पर स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही स्थिति स्पष्ट करनी होगी. राजद नेता ने कहा कि एनपीआर और सीएए के खिलाफ पांच जनवरी को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पुतले जलाये जायेंगे. 11 जनवरी को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




