पटना, बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास समेत आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2020 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण में चल रही 19वीं बिहार राज्य सब जूनियर (बालक) कबड्डी चैंपियनशिप में पटना, बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास समेत आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी हैं. राजोपुर (नवादा) विद्यालय परिसर में शनिवार को खेले गये मुकाबलों में मेजबान पूर्वी चंपारण का विजय अभियान रुक गया. प्री क्वार्टर फाइनल में रोहतास […]
विज्ञापन
पटना : पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण में चल रही 19वीं बिहार राज्य सब जूनियर (बालक) कबड्डी चैंपियनशिप में पटना, बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास समेत आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी हैं. राजोपुर (नवादा) विद्यालय परिसर में शनिवार को खेले गये मुकाबलों में मेजबान पूर्वी चंपारण का विजय अभियान रुक गया.
प्री क्वार्टर फाइनल में रोहतास ने पूर्वी चंपारण को 50-31 से हराकर आयोजन स्थल पर तहलका मचा दिया. वहीं पटना ने प्री क्वार्टर फाइनल में सीतामढ़ी की टीम को कांटे के मुकाबले में 35-29 से पराजित किया.
बिहार राज्य कबड्डïी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में अमन कुमार, राम प्रकाश, रोहित, रामाकांत, राज कुमार, विकास कुमार,अमिकर, रूपक और आकाश ने तकनीकीयुक्त खेल का प्रदर्शन किया.
प्री क्वार्टर फाइनल के परिणाम : पटना ने सीतामढ़ी को 35-29 से, बेगूसराय ने खगड़िया को 36-26 से, मुंगेर ने सीवान को 58-45 से, रोहतास ने पूर्वी चंपारण को 50-31 से, वैशाली ने भागलपुर को 39-21 से, गया ने दरभंगा को 27-22 से, बक्सर ने लखीसराय को 36-30 से व भोजपुर ने समस्तीपुर को 41-18 से हराया.
सी के नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




