पटना : दीघा के माधुरी इन्कलेव में लाखों की संपत्ति चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2020 9:45 AM

विज्ञापन

अपार्टमेंट के गार्ड सोये हुए थे, चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरेमें हो गयी है कैद पटना : दीघा के माधुरी इंकलेव के फ्लैट संख्या 203 में रहने वाली महिला रीला जायसवाल के फ्लैट से चोरों ने लाखों के गहने व अन्य कीमती सामान चुरा लिया. रीला जायसवाल बीएसएनएन के रिटायर्ड जीएम स्व. केपी जायसवाल की […]

विज्ञापन
अपार्टमेंट के गार्ड सोये हुए थे, चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरेमें हो गयी है कैद
पटना : दीघा के माधुरी इंकलेव के फ्लैट संख्या 203 में रहने वाली महिला रीला जायसवाल के फ्लैट से चोरों ने लाखों के गहने व अन्य कीमती सामान चुरा लिया.
रीला जायसवाल बीएसएनएन के रिटायर्ड जीएम स्व. केपी जायसवाल की पत्नी हैं. बताया जाता है कि रीला जायसवाल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को कोलकाता गयी थी और रात में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया. मंगलवार की सुबह मामले की जानकारी हुई और फिर दीघा पुलिस को जानकारी दी गयी. खास बात यह है कि अपार्टमेंट के गार्ड सोये हुए थे. हालांकि चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. उक्त अपार्टमेंट ही रहने वाले रीला जायसवाल के करीबी रिश्तेदार शंभु शरण ने बताया कि उन लोगों के पटना वापस लौटने पर ही यह जानकारी हो सकती है कि कितने की चोरी हुई है. इस संबंध में दीघा पुलिस को जानकारी दे दी गयी है.
एक और चोरी : माधुरी इंकलेव के 205 नंबर फ्लैट में भी चोरों ने चोरीकी है. यह फ्लैट एक स्कूल के शिक्षक इरेन नासकर का है. हालांकि वे पटना में नहीं है. जिसके कारण यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि कितने की चोरी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन