ePaper

सुशील मोदी और प्रशांत किशोर की तकरार के बीच नीतीश ने कहा, एनडीए में ‘‘सब ठीक है''''

Updated at : 31 Dec 2019 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी और प्रशांत किशोर की तकरार के बीच नीतीश ने कहा, एनडीए में ‘‘सब ठीक है''''

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में ‘‘सब ठीक है.”नीतीश कुमार का यह बयान उस समय आया, जब जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों के एक सवाल […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में ‘‘सब ठीक है.”नीतीश कुमार का यह बयान उस समय आया, जब जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सब ठीक है.” किशोर ने अगले वर्ष प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू को अधिक संख्या में सीटें दिये जाने संबंधी बयान दिया था, जिसके बाद राजग साझेदारों के बीच तनातनी हो गयी.


भाजपा के दिवंगत नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के मौके परनीतीश कुमार ने यह बयान दिया. जदयू और भाजपा के कई मंत्री और नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए. रविवार को उस समय विवाद पैदा हो गया था, जब प्रशांत किशोर ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक वर्ग को दिये साक्षात्कार में कहा कि उनकी पार्टी को अगले वर्ष प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. प्रशांत किशोर ने संसद में पारित संशोधित नागरिकता कानून का भी कड़ा विरोध किया था.

प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए सुशील मोदी ने सोमवार को कुछ ट्वीट कर कहा था कि विधानसभा चुनाव ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा.” उन्होंने हालांकि ‘‘किसी विचाराधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डेटा जुटाने और नारे गढ़ने वाला व्यवसाय चलाते हुए राजनीति में आये लोगों द्वारा गठबंधन धर्म का उल्लंघन” करने पर नाराजगी जतायी. जाहिर तौर पर उनका इशारा प्रशांत किशोर की ओर था..

ये भी पढ़ें… बिहार में सीट बंटवारेके फाॅर्मूले पर प्रशांत किशोर के बयान को लेकर नीतीश के करीबी सहयोगी नेजतायी असहमति

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन