अच्छी हवा को पूरे साल तरसा पटना
Updated at : 31 Dec 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : वर्ष 2019 में राजधानी पटना पूरे साल अच्छी हवा के लिए तरस गयी. पूरे साल एक भी दिन अच्छी श्रेणी की हवा नहीं चली. गया और मुजफ्फरपुर की हवा की गुणवत्ता नाम मात्र के लिए पटना से कुछ अच्छी कही जा सकती है. गया में पूरे साल में तीन दिन और मुजफ्फरपुर में […]
विज्ञापन
पटना : वर्ष 2019 में राजधानी पटना पूरे साल अच्छी हवा के लिए तरस गयी. पूरे साल एक भी दिन अच्छी श्रेणी की हवा नहीं चली. गया और मुजफ्फरपुर की हवा की गुणवत्ता नाम मात्र के लिए पटना से कुछ अच्छी कही जा सकती है. गया में पूरे साल में तीन दिन और मुजफ्फरपुर में साल में एक दिन अच्छी हवा बही है.
हालांकि अच्छी हवा बहाने के लिए पूरे साल कागजी दावे किये जाते रहे. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि आंशिक संतोषजनक और मोडरेट श्रेणी की हवा के आंकड़ों में कुछ सुधार जरूर हुआ है. पूरे प्रदेश में गया में इस साल 6 अगस्त, 25 और 26 अक्तूबर को अच्छी श्रेणी की हवा चली. इन तीनों तिथियों में यहां का एक्यूआइ 48, 36 और 48 रहा. मुजफ्फरपुर में अच्छी हवा केवल पांच सितंबर को बही.
पूरे साल इस तरह रहा पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास अभी तक पटना का करीब 313 दिन का हिसाब किताब है. इसमें 30 दिन सीवियर, 71 दिन बहुत खराब, 52 दिन खराब, 73 दिन मध्यम दर्जे की और 87 दिन हवा की संतोषजनक श्रेणी रही.
मुजफ्फरपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स : बोर्ड के पास 283 दिन का मुजफ्फरपुर की हवा का हिसाब किताब मौजूद है. इसमें हवा की श्रेणी 14 दिन कष्टप्रद , 57 दिन बहुत खराब, 79 दिन खराब, 70 दिन मध्यम दर्जे की और 63 दिन संतोषजनक रही. केवल एक दिन अच्छी हवा बही.
गया का एयर क्वालिटी इंडेक्स : बोर्ड के पास गया का 301 दिन का एयर क्वालिटी इंडेक्स है. इसमें केवल सात दिन सीवियर श्रेणी की हवा रही. 33 दिन बहुत खराब, 43 दिन खराब, 108 दिन मध्यम दर्जे की व 110 दिन संतोषजनक हवा रही.
विशेष फैक्ट
वर्ष 2018 और 2019 ऐसे साल रहे, जब पूरे साल एक भी दिन अच्छी हवा नहीं बही. पटना में 2016 और 2017 में क्रमश: 3 और 2 दिन ही अच्छी हवा बही थी. जाहिर है कि पटना में अच्छी हवा का चलना दूर की कौड़ी साबित हो रही है. फिलहाल अच्छी हवा का झोंका राजधानी पटना के लिए ‘दुर्लभ’ विषय वस्तु बन गयी है.
अच्छी हवा का संकट केवल पटना शहर के लिए ही नहीं है,बल्कि राज्य के दो बड़े शहरों मसलन मुजफ्फरपुर और गया के सामने भी है. पीएम 2.5 और पीएम 10 अब भी सामान्य से पांच से छह गुना बने हुए हैं. इनके अलावा इन तीनों शहरों के लिए इस बार ओजोन भी प्रदूषण का मुख्य कारण बन गया है.
शुभ संकेत
जुलाई में 29 दिन, अगस्त में 24 दिन, सितंबर में 15 दिन पटना में संतोषजनक हवा बही. गया और मुजफ्फरपुर में भी बरसात के समय सबसे संतोष जनक हवा बहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




