ePaper

पटना : न स्कूलों की छुट्टी की टाइमिंग बदली और न बंद हुई पार्किंग

Updated at : 27 Dec 2019 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : न स्कूलों की छुट्टी की टाइमिंग बदली और न बंद हुई पार्किंग

पटना : पिछले वर्ष स्कूलों की छुट्टी के समय जाम से निबटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने उनके छुट्टी के समय में हल्के बदलाव के निर्देश दिये थे. स्कूली बच्चों को लेकर आने वाली बसों और अन्य वाहनों को सामने की सड़क पर खड़ी करने पर रोक लगायी गयी थी और उनकी पार्किंग स्कूल परिसर […]

विज्ञापन
पटना : पिछले वर्ष स्कूलों की छुट्टी के समय जाम से निबटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने उनके छुट्टी के समय में हल्के बदलाव के निर्देश दिये थे. स्कूली बच्चों को लेकर आने वाली बसों और अन्य वाहनों को सामने की सड़क पर खड़ी करने पर रोक लगायी गयी थी और उनकी पार्किंग स्कूल परिसर के भीतर करने को कहा गया था.
इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से पटना के विभिन्न स्कूलों की एक बैठक भी बुलायी गयी थी और उसमें कई स्कूल प्रतिनिधियों की तरफ से अपने समय में बदलाव का आश्वासन भी दिया गया था. लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद न स्कूलों के छुट्टी की टाइमिंग बदली और न सामने की सड़क पर वाहनों की पार्किंग बंद हुई. जिन स्कूलोंं के परिसर में पार्किंग के लिए जगह नहीं थी, उन्हें इसके लिए आसपास कोई दूसरी जगह लेने को कहा गया था.
छुट्टी के समय में होने थे हल्के बदलाव
स्कूलों की छुट्टी के समय में हल्के बदलाव होने थे. विदित हो कि ज्यादातर स्कूलों की छुट्टी एक ही समय होने के कारण उनके बच्चों को वापस ले जाने वाले वाहन एक साथ सड़क पर आ जाते हैं. इससे सड़क पर वाहन लोड बहुत बढ़ जाता है और जगह-जगह जाम लगने लगता है. एक क्षेत्र में स्थित प्रमुख स्कूलों की छुट्टी के समय में 10-15 मिनट का भी अंतर कर देने से आसपास की सड़क पर वाहन लाेड में बहुत कमी आ जाती है और जाम लगने की संभावना भी उसी अनुपात में कम हो जाती है.
विभिन्न स्कूलों के प्रबंधन से बात कर हम एक बार फिर से स्कूलों के समय में इस तरह का बदलाव करने का प्रयास करेंगे कि सड़क पर वाहन लोड नियंत्रित रहे और जाम से निजात मिले.
अमरकेश डी, ट्रैफिक एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन