पटना : 31 जनवरी तक सभी जिले होंगे फ्लोराइड मुक्त
Updated at : 20 Dec 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सूबे के पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा है कि 31 जनवरी, 2020 तक राज्य के सभी जिलों को फ्लोराइड के प्रभाव से मुक्त कर दिया जायेगा. इसके लिए 11 प्रभावित जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गयी है. प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित सहयोग कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं […]
विज्ञापन
पटना : सूबे के पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा है कि 31 जनवरी, 2020 तक राज्य के सभी जिलों को फ्लोराइड के प्रभाव से मुक्त कर दिया जायेगा.
इसके लिए 11 प्रभावित जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गयी है. प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित सहयोग कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य की दक्षिणी पठारी और उपपठारी भाग के 11 जिलों सासाराम, औरंगाबाद, कैमूर, गया, नवादा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका, शेखपुरा और नालंदा में तीन हजार 814 वार्डों में फ्लोराइड की समस्या है. इनमें दो हजार 619 वार्डों में कार्य शुरू हो गया है. इनमें एक हजार 195 वार्डों में योजना पूरी भी हो गयी है. पांच वर्ष के परिचालन एवं रखरखाव के लिए योजना की कुल लागत राशि 109 करोड़ है. इससे 90 गांवों और वार्ड (बसावट वाले 89 वार्ड) की 92 हजार 984 की आबादी लाभान्वित होगी.
मंत्री ने बताया कि इसका कार्यारंभ निर्धारित अवधि से 13 दिन पहले ही शुरू हो गया है. इसके परिप्रेक्ष्य में नवादा जिला के 90 गांवों या टोलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए फुलवरिया डैम से सतही जल का उपयोग करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान रजौली बहुग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना में सतही जल का उपयोग किया गया है, क्योंकि सतही जल में सामान्य रूप से फ्लोराइड की मात्र अधिक नहीं होती है.
पारंपरिक ट्रीटमेंट यूनिट का निर्माण कर शुद्ध जलापूर्ति की जा सकती है. इसके साथ ही सतही जल के उपयोग से भू-गर्भीय जल के दोहन में भी कमी आयेगी और यह सुरक्षित रहेगा. इसके पहले सहयोग कार्यक्रम में आये फरियादियों की समस्याओं को मंत्री ने सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस दौरान मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, राकेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




