ePaper

पटना : हाइ व प्लस टू शिक्षकों के नियोजन का शेड्यूल बदला

Updated at : 18 Dec 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : हाइ व प्लस टू शिक्षकों के नियोजन का शेड्यूल बदला

पटना : प्रदेश में चल रहे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के छठे चरण के नियोजन का संशोधित शेड्यूल जारी गया है. इसके मुताबिक जिला स्तर पर नियोजन इकाइयों की तरफ से काउंसेलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र 19 से 20 फरवरी, 2020 को जारी किये जायेंगे. इस तरह नियोजन की प्रक्रिया करीब […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश में चल रहे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के छठे चरण के नियोजन का संशोधित शेड्यूल जारी गया है. इसके मुताबिक जिला स्तर पर नियोजन इकाइयों की तरफ से काउंसेलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र 19 से 20 फरवरी, 2020 को जारी किये जायेंगे.
इस तरह नियोजन की प्रक्रिया करीब दो महीने देरी से पूरी होगी. इससे पहले यह प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2019 को पूरी की जानी थी. फिलहाल संशोधित शेड्यूल पर आधारित नयी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गयी. हालांकि, शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि जिन नियोजन इकाइयों की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के तहत औपबंधिक मेधा सूची के प्रकाशन से लेकर उसका सार्वजनीकरण तक कर दिया है, उन्हें संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप दोहराने की संभावना नहीं है.
संशोधित शेड्यूल
औपबंधिक मेधा सूची 20 दिसंबर
सूची पर आपत्ति 21 दिसंबर से
चार जनवरी
आपत्ति निराकरण 11 जनवरी
अंतिम मेधा सूची 14 जनवरी
प्रमाणपत्रों की जांच 16 से 19
जनवरी तक
मेधा सूची अनुमोदन 23 जनवरी
मेधा सूची का
सार्वजनीकरण 24 जनवरी
प्रमाणपत्र सत्यापन 18 फरवरी
नियोजन पत्र 19-20
फरवरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन