बिहार स्टेट बार काउंसिल ने मिश्र को किया सम्मानित
Updated at : 15 Dec 2019 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार स्टेट बार काउंसिल ने अपने सदस्य व बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) के पांचवीं बार लगातार अध्यक्ष बनने पर मनन कुमार मिश्र को सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान ललित किशोर ने कहा कि मनन कुमार मिश्र का लगातार पांचवीं बार बीसीआइ का निर्विरोध अध्यक्ष बनना मामूली बात नहीं है. उन्होंने पांच बार […]
विज्ञापन
पटना : बिहार स्टेट बार काउंसिल ने अपने सदस्य व बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) के पांचवीं बार लगातार अध्यक्ष बनने पर मनन कुमार मिश्र को सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान ललित किशोर ने कहा कि मनन कुमार मिश्र का लगातार पांचवीं बार बीसीआइ का निर्विरोध अध्यक्ष बनना मामूली बात नहीं है.
उन्होंने पांच बार अध्यक्ष बन कर देश में जो रिकॉर्ड कायम किया है उसे अब शायद ही कोई तोड़ पाये. उनकी उपलब्धि से न केवल बिहार बार काउंसिल बल्कि संपूर्ण बिहार गौरवान्वित हुआ है.
काउंसिल के उपाध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव के साथ ही विंघ्य केशरी कुमार, कामेश्वर पांडेय, सुदामा राय, मो शैदुल्लाह, प्रेमनाथ ओझा, राम चरित्र प्रसाद, डॉ शशि एसएस किशोर, प्रेम कुमार झा, जयप्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र नारायण सिन्हा, राजीव कुमार द्विवेदी, सच्चिदानंद सिंह, मुरारी कुमार हिमांशु अधिवक्ता राजन सहाय सहित अन्य सदस्यों ने भी पुष्प गुच्छ देकर मिश्र को सम्मानित किया. मनन कुमार मिश्र ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




