ePaper

यूथ आरजेडी नेताओं ने जेडीयू कार्यालय के सामने फाड़ा संविधान, हवन कर किया प्रदर्शन, RJD ने 21 को बुलाया है बिहार बंद

Updated at : 14 Dec 2019 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
यूथ आरजेडी नेताओं ने जेडीयू कार्यालय के सामने फाड़ा संविधान, हवन कर किया प्रदर्शन, RJD ने 21 को बुलाया है बिहार बंद

पटना : नागरिकता संशोधन बिल को लेकर बिहार में सियासत गरमा गयी है. यूथ आरजेडी के नेताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पटना स्थित जेडीयू दफ्तर के सामने पहुंच गये और प्रदर्शन किया. साथ ही जेडीयू के संविधान की प्रतियां भी जलायीं. जानकारी के मुताबिक, यूथ आरजेडी के नेताओं ने नागरिकता संशोधन बिल के […]

विज्ञापन

पटना : नागरिकता संशोधन बिल को लेकर बिहार में सियासत गरमा गयी है. यूथ आरजेडी के नेताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पटना स्थित जेडीयू दफ्तर के सामने पहुंच गये और प्रदर्शन किया. साथ ही जेडीयू के संविधान की प्रतियां भी जलायीं.

जानकारी के मुताबिक, यूथ आरजेडी के नेताओं ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में शनिवार को राजधानी पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर पहुंच कर जमकर हंगामा किया. जेडीयू के संविधान में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द को लेकर आपत्ति जताते हुए यूथ आरजेडी के नेताओं ने नागरिकता संशोधन बिल का जेडीयू द्वारा समर्थन दिये जाने पर जेडीयू के संविधान को जलाया और हवन किया. मालूम हो कि संसद में जेडीयू द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को समर्थन दिये जाने के बाद विपक्षी पार्टियां हमलावर हैं. यूथ आरजेडी द्वारा जेडीयू का संविधान हवन किये जाने के दौरान जेडीयू कार्यालय में कई पार्टी नेता मौजूद थे. लेकिन, उन्होंने यूथ आरजेडी के नेताओं द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन का विरोध नहीं किया. कार्यालय में मौजूद पार्टी विधायक ने कहा कि हमारे नेता ने काफी सोच-समझकर फैसला लिया है. अगले चुनाव में आरजेडी खुद स्वाहा हो जायेगी. वहीं, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व फैसला बिलकुल सही है. नागरिकता संशोधन बिल अल्पसंख्यकों के विरोध में नहीं है.

आरजेडी ने 21 दिसंबर को बिहार बंद का किया है आह्वान

आरजेडी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान करते हुए आरोप लगाया कि इसने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं. लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने इसकी घोषणा की. उन्होंने ”संविधान और न्याय के सिद्धांत में विश्वास रखनेवाले” सभी राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठनों से बंद में भाग लेने की अपील की है. बंद की तारीख पहले 22 दिसंबर निर्धारित की गयी थी, लेकिन बाद में इसे एक दिन पहले कर दिया गया, ताकि अगले रविवार को होनेवाली पुलिस भर्ती परीक्षा प्रभावित ना हो.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि, ”संविधान की धज्जियां उड़ानेवाले नागरिकता संशोधन विधेयक जैसे काले कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल 22 दिसंबर, रविवार को ‘बिहार बंद’ करेगा. हम सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, गैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से अपील करते है कि वे बढ़-चढ़ कर इसे सफल बनाने में सहयोग दें.”

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसके बाद एक और ट्वीट कर बंद की तारीख में सुधार किया. उन्होंने ट्वीट किया, ”सुधार- बिहार बंद 21 दिसंबर, शनिवार को रहेगा] क्योंकि 22 दिसंबर को बिहार पुलिस बहाली की परीक्षा है1 नौजवानों और परीक्षार्थियों को बिहार बंद के चलते परीक्षा स्थल पर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो, इसलिए बिहार बंद अब शनिवार, 21 दिसंबर को रहेगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन