ePaper

वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Updated at : 10 Dec 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

नौबतपुर : थाना क्षेत्र के शहर रामपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मौत की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र की देवरा पंचायत के बाकुआ […]

विज्ञापन

नौबतपुर : थाना क्षेत्र के शहर रामपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मौत की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र की देवरा पंचायत के बाकुआ गांव के रहने वाले अजय वर्मा और हरिहर महतो दोनों साथ में बाइक से नौबतपुर के लिए निकले थे. इस बीच शहर के रामपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इससे घायल होकर दोनों युवक सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे. ग्रामीण जब तक घायलों को अस्पताल ले जाते, तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचकर रोने-बिलखने लगे. परिजनों के चीत्कार को सुनकर पूरा माहौल गमगीन हो उठा. इस बात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.
घटना की सूचना पर पहुंचे नौबतपुर थानाप्रभारी सम्राट दीपक ने मृतकों के शवों को कब्जे में कर लिया. नौबतपुर पुलिस ने कागजी और लिखित कार्रवाई करने के बाद दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, दानापुर भेज दिया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नौसिखिये वाहन चालकों के कारण आये दिन सड़क पर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. इसे लेकर कई लोगों की जान भी जा चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन