बक्सर सेंट्रल जेल गेट पर जवान को मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : सेंट्रल जेल के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी को अपराधियों ने बुधवार को गोली मार दी. घायल अवस्था में सुरक्षाकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद पटना रेफर कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. जख्मी सुरक्षाकर्मी मनु सिंह राजपुर थाने […]
विज्ञापन
बक्सर : सेंट्रल जेल के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी को अपराधियों ने बुधवार को गोली मार दी. घायल अवस्था में सुरक्षाकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद पटना रेफर कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है.
जख्मी सुरक्षाकर्मी मनु सिंह राजपुर थाने के सरेंजा गांव के रहनेवाले हैं. बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे होमगार्ड के जवान मनु सिंह जेल के दक्षिण गेट पर दो सैप जवान परमानंद दुबे और सुदामा कुमार के साथ ड्यूटी कर रहा था. इसी बीच चौसा की तरफ से एक युवक बाइक लेकर गेट के पास आया और गोली चला दी, जो मनु सिंह के पैर में लगी. गोली लगते ही सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना अपने साथियों को दी. इसके बाद घटना की सूचना जेल प्रशासन को दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










