ePaper

पटना सिटी : अशोक राजपथ पर वाहनों के दबाव से जाम रहा कायम

Updated at : 16 Nov 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : अशोक राजपथ पर वाहनों के दबाव से जाम रहा कायम

पटना सिटी : अतिक्रमण व सड़कों पर ही लोडिंग व अनलोडिंग कार्य होने की वजह से पहले से ही अशोक राजपथ पर जाम की स्थिति कायम थी. उस पर शुक्रवार को वाहनों के दबाव से जाम की समस्या गंभीर बन गयी थी. खासतौर पर यह स्थित दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक अधिक […]

विज्ञापन
पटना सिटी : अतिक्रमण व सड़कों पर ही लोडिंग व अनलोडिंग कार्य होने की वजह से पहले से ही अशोक राजपथ पर जाम की स्थिति कायम थी. उस पर शुक्रवार को वाहनों के दबाव से जाम की समस्या गंभीर बन गयी थी. खासतौर पर यह स्थित दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक अधिक थी.
अशोक राजपथ पर जाम की यह समस्या पश्चिम दरवाजे से लेकर गुदड़ी बाजार के बीच, खाजेकलां से चौक, मालसलामी से मारूफगंज के बीच कायम रहा. दरअसल, सड़कों पर व्यापारिक मंडियों में लोडिंग अनलोडिंग का काम होने, वाहनों के बेतरतीब परिचालन, अतिक्रमण से सिकुड़ चुकी सड़कों पर जाम की समस्या हर रोज रहती है. इसी बीच वाहनों की तादाद बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो जाती है.
ऐसे में महज 10 मिनट के सफर को तय करने में 40 मिनट लग जाता है. यह स्थिति इस मार्ग पर हर रोज कायम रहती है. कुछ इसी तरह की स्थिति सुदर्शन पथ में दिखी. इस पथ में भी जाम की स्थित अगमकुआं उपरि सेतु से लेकर नवाब बहादुर रोड व चौकशिकारपुर नाला पर से लोहा पुल के बीच कायम थी. इससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन