पटना : कांग्रेस सवालों का जवाब दे: राजीव
Updated at : 16 Nov 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने राफेल मामले में भाजपा के पक्ष को सोलह-आना सही बताया है.इससे यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस की मंशा जान-बूझ कर इस मामले पर हंगामा खड़ा करने की थी. देश की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस का […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने राफेल मामले में भाजपा के पक्ष को सोलह-आना सही बताया है.इससे यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस की मंशा जान-बूझ कर इस मामले पर हंगामा खड़ा करने की थी. देश की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस का इतना भ्रम फैलाना कई प्रश्न खड़े करता है. अब तक इस मामले में इनका लगाया एक भी आरोप सही साबित नहीं हो पाया है, इसलिए अब जवाब देने की बारी कांग्रेस की है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता देश को बताएं कि राहुल गांधी ने किस आधार पर भारत की 130 करोड़ जनता की तरफ से चुनी गयी सरकार पर इतना बड़ा आरोप लगाया. 2007 में यूपीए सरकार की शुरू की गयी इस डील को क्यों उनकी सरकार पूरा ही नहीं कर पायी. जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस ने इस मसले में क्यों फ्रांस की सरकार के साथ सीधे डील नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




