ePaper

पटना : जनवरी के पहले सप्ताह से ऑनलाइन नक्शा

Updated at : 14 Nov 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जनवरी के पहले सप्ताह से ऑनलाइन नक्शा

मेट्रो प्रस्ताव पर होनेवाले एमओयू को इसी माह मिलेगी मंजूरी पटना : नगर विकास व आवास विभाग की ओर से ऑनलाइन नक्शा पास करने को लेकर आवश्यक सिस्टम तैयार किया जा रहा है. पटना नगर निगम क्षेत्र में ऑनलाइन सिस्टम मार्च, 2019 में ही लागू किया गया था. इस सिस्टम से अभी तक महज चार […]

विज्ञापन
मेट्रो प्रस्ताव पर होनेवाले एमओयू को इसी माह मिलेगी मंजूरी
पटना : नगर विकास व आवास विभाग की ओर से ऑनलाइन नक्शा पास करने को लेकर आवश्यक सिस्टम तैयार किया जा रहा है. पटना नगर निगम क्षेत्र में ऑनलाइन सिस्टम मार्च, 2019 में ही लागू किया गया था.
इस सिस्टम से अभी तक महज चार नक्शे ही पास किये गये हैं. राज्य में कुल सात शहरी शहरों की प्लानिंग एरिया ऑथोरिटी का गठन किया गया है. इन सभी में बिल्डिंग बाइलॉज के अनुसार ही नक्शा पारित किया जाना है. नगर विकास व आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने बताया कि पटना नगर निगम क्षेत्र में जनवरी के पहले सप्ताह से ऑनलाइन नक्शा पास होने लगेगा. उसके बाद उसका विस्तार राज्य के 11 नगर निगम और नगर पर्षद क्षेत्रों में किया जायेगा.
नगर विकास व आवास विभाग की ओर से बुधवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विभागीय सचिव आनंद किशोर ने बताया कि नक्शा पारित करने के लिए कर्मियों की नियुक्ति डेढ़ माह के अंदर कर ली जायेगी.
इसके बाद पटना सहित अन्य शहरों का विकास जोन और एरिया के आधार पर किया जायेगा. पटना नगर निगम के पोर्टल पर ऑनलाइन नक्शे की अपडेट स्थिति की जानकारी दी जायेगी. नक्शा पारित कराने के लिए उपभोक्ताओं को सहयोग करने के लिए एजेंसियों का पैनल तैयार किया जायेगा. जिनका मकान 300 वर्गफुट का होगा, उनको स्वघोषित आधार पर स्वीकृति दी जायेगी.
11 नगर निगम व नगर पर्षद क्षेत्रों में होगा विस्तार
डीएमआरसी की ओर से मिट्टी की जांच का काम, उसके बाद होगा जमीन अधिग्रहण
सचिव ने बताया कि पटना मेट्रो का एमओयू केंद्र सरकार को भेजा गया है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि इस माह के किसी भी दिन उसका एप्रुवल मिल जायेगा. फिलहाल डीएमआरसी की ओर से मिट्टी की जांच का काम किया जा रहा है. साथ ही डीएमआरसी इसके एलाइनमेंट व लैंड डाइग्राम तैयार कर लेगी. उसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम आरंभ कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि कुम्हरार के पुरातात्विक स्थल होने के कारण नार्थ-साउथ कॉरिडोर के एलाइमेंट को राजेंद्र नगर से भूतनाथ, मलाही पकड़ी बाइपास, खेमनीचक, जीरो माइल होते हुए आइएसबीटी तक बदलाव किया जाना है.
बेली रोड पर होगा रेड बटन और जेब्रा क्राॅसिंग
सचिव ने बताया कि बेली रोड पर पैदल यात्रियों को रोड पार करने के लिए पहले चरण में दो स्थलों पर रेड बटन व जेब्रा क्रॉसिंग बनाया जायेगा. पहला विश्वेश्वरैया भवन के पास और दूसरा संजय गांधीजैविक उद्यान के पास. यहां पर पैदल यात्री रोड पार करने के लिए रेड बटन दवायेंगे, जिससे दोनों तरफ का परिवहन रुक जायेगा और वे सड़क पार कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि बेली रोड पर यू टर्न का प्रयोग सफल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन