पटना : छात्रा से झपट्टा मार कर छीना मोबाइल, ऑटो से गिरी, जख्मी

Updated at : 14 Nov 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : छात्रा से झपट्टा मार कर छीना मोबाइल, ऑटो से गिरी, जख्मी

पटना : कोतवाली थाने के विद्यापति भवन के पास बुधवार को 12 बजे दिन में बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो में सवार पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा फौजिया परवेज के हाथ से झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया. अचानक हुई इस घटना के कारण छात्रा असंतुलित होकर सड़क पर आ गिरी. उसे काफी चोटें आयी […]

विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के विद्यापति भवन के पास बुधवार को 12 बजे दिन में बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो में सवार पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा फौजिया परवेज के हाथ से झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया. अचानक हुई इस घटना के कारण छात्रा असंतुलित होकर सड़क पर आ गिरी.
उसे काफी चोटें आयी हैं. जबकि, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश निकल भागने में सफल रहे. इस घटना के बाद बदमाशों ने एक बार फिर शाम पांच बजे बिहार संग्रहालय के सामने पेट्रोल पंप के पास ऑटो में सवार दूसरी छात्रा का मोबाइल फोन छीन लिया.
लेकिन, टेंपोचालक ने चालाकी दिखायी और गाड़ी का हैंडल बाइक की ओर घुमा दी, जिसके कारण बाइक सवार बदमाश असंतुलित हो गये और बगल से जा रही गाड़ी में टक्कर मार दी. टक्कर लगने के कारण दोनों गिर गये और फिर लोगों ने एक को पकड़ लिया. जबकि, दूसरा भागने में सफल रहा. लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
साथ ही उसकी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मोबाइल फोन बरामद कर लिया. पकड़े गये बदमाश ने छात्रा फौजिया के साथ हुई घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इस मामले में फिलहाल पुलिस मोबाइल स्नैचर के नाम व पते की जानकारी नहीं दे रही है.
छात्रा कॉलेज से जा रही थी घर
छात्रा फौजिया परवेज सुल्तानगंज के खान मिर्जा मुहल्ले की रहने वाली है. वह पटना वीमेंस कॉलेज में क्लास करने के बाद अपने घर जाने को निकली थी. इसके लिए छात्रा कॉलेज के सामने से गांधी मैदान जाने वाले टेंपो में सवार हुई. इसी बीच आयकर गोलंबर के पास किसी सहेली का फोन आ गया, तो उसने फोन रिसीव किया और बात करने में लग गयी. इसी बीच विद्यापति भवन के पास एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और चलते ऑटो में झपट्टा मार कर फौजिया के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गये. छात्रा अचानक हुए इस घटना से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन