पटना : जदयू नेताओं से मिले करणी सेना के अध्यक्ष
Updated at : 12 Nov 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने सोमवार को बिहार सरकार के मंत्री जयकुमार सिंह के आवास पर जदयू नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री जयकुमार सिंह के साथ जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह को हल्दी घाटी की मिट्टी का तिलक लगाया और सभी को 19 जनवरी […]
विज्ञापन
पटना : राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने सोमवार को बिहार सरकार के मंत्री जयकुमार सिंह के आवास पर जदयू नेताओं से मुलाकात की.
इस दौरान मंत्री जयकुमार सिंह के साथ जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह को हल्दी घाटी की मिट्टी का तिलक लगाया और सभी को 19 जनवरी को महाराणा प्रताप शौर्य दिवस के अवसर पर राजस्थान पधारने का निमंत्रण भी दिया. आमंत्रण को सभी ने सहर्ष स्वीकार किया.मंत्री जयकुमार सिंह ने मधुबनी पेंटिंग से निर्मित शॉल देकर स्वागत किया. इस दौरान मंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाबू वीरकुंवर सिंह के 160वें जन्मोत्सव के आयोजन के बारे में भी जानकारी दी.
बातचीत के दौरान महिपाल सिंह मकराना ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए प्रयास की चर्चा की. उन्होंने मंत्री से राजधानी में महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति लगवाने के लिए सीएम नीतीश कुमार से चर्चा करने का अनुरोध किया. मामले में मंत्री ने आश्वासन दिया. जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी वर्गों का विकास किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




