ग्राम कचहरी कर सकता है फॉरेंसिक साइंस का उपयोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2019 8:25 AM

विज्ञापन

पटना: ग्राम कचहरी अपने कार्य के निर्वहन में फॉरेंसिक साइंस का उपयोग पुलिस की मदद से कर सकता है. इससे वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान किया जा सकता है. यह बातें रविवार को पूर्व डीजीपी अभ्यानंद ने कही. वह चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पंचायती राज पीठ की ओर से डीएसपी के लिए एक दिवसीय उन्मुखी […]

विज्ञापन

पटना: ग्राम कचहरी अपने कार्य के निर्वहन में फॉरेंसिक साइंस का उपयोग पुलिस की मदद से कर सकता है. इससे वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान किया जा सकता है. यह बातें रविवार को पूर्व डीजीपी अभ्यानंद ने कही. वह चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पंचायती राज पीठ की ओर से डीएसपी के लिए एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. आयोजन ग्राम कचहरी के संदर्भ में किया गया.

राज्य सूचना आयुक्त ओम प्रकाश ने ग्राम कचहरी के कार्यों में उच्चतम न्यायलय के फैसले का जिक्र किया. वहीं पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने ग्राम कचहरी और पुलिस प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने पर बल दिया. अवकाश प्राप्त जिला न्यायाधीश हरिशचंद्र सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को बिहार ग्राम कचहरी एक्ट के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया. इसके पहले पंचायती राज के चेयर प्रोफेसर प्रो एसपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन