जालसाजी करने के आरोप में एक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दानापुर : बेरोजगारों युवकों को नौकरी का झांसा व जालसाजी कर लाखों राशि का ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित सुनील को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया है. दानापुर थाना में पिछले जुलाई में मामला दर्ज किया गया था. कांड के अनुसंधानकर्ता संत लाल ने बताया कि सगुना मोड़ के समीप […]
विज्ञापन
दानापुर : बेरोजगारों युवकों को नौकरी का झांसा व जालसाजी कर लाखों राशि का ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित सुनील को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया है. दानापुर थाना में पिछले जुलाई में मामला दर्ज किया गया था.
कांड के अनुसंधानकर्ता संत लाल ने बताया कि सगुना मोड़ के समीप संचालित स्वर्ण जयंती सेवा समिति नामक संस्था के द्वारा बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर मोटी रकम ठगी करने का मामला प्रकाश में आया था. जिसमें इस संस्था के शिकार बने युवकों ने स्थानीय थाना में नामजद मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि इसी जालसाजी के मामले में सहरसा निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जो पुनाईचक में छिपकर रह रहा था.
इस मामले पूर्व में दो लोग जेल भेजा जा चुके हैं. एक आरोपित राज सिंह अभी भी फरार चल रहा है. बिहार व झारखंड में दर्जनभर से अधिक मामले इन लोगों पर दर्ज है. गिरफ्तार सुनील बेरोजगार युवकों को झांसे में लेकर संस्था में लाने का काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










