ePaper

पटना : निगम ने 350 गाड़ियों के कागज डीटीओ को सौंपे

Updated at : 08 Nov 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : निगम ने 350 गाड़ियों के कागज डीटीओ को सौंपे

पटना : नगर निगम ने ठोस कचरा प्रबंधन के तहत बड़ी संख्या में गाड़ियों की खरीदारी की. दिसंबर 2018 से नयी गाड़ियां निगम में आपूर्ति भी होने लगीं. लेकिन, निगम प्रशासन की अनदेखी से इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन समय से नहीं कराया गया. स्थिति यह है कि पिछले एक वर्ष से निगम की 800 से […]

विज्ञापन
पटना : नगर निगम ने ठोस कचरा प्रबंधन के तहत बड़ी संख्या में गाड़ियों की खरीदारी की. दिसंबर 2018 से नयी गाड़ियां निगम में आपूर्ति भी होने लगीं. लेकिन, निगम प्रशासन की अनदेखी से इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन समय से नहीं कराया गया. स्थिति यह है कि पिछले एक वर्ष से निगम की 800 से अधिक गाड़ियां बिना रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस की चल रही हैं. हालांकि, अब निगम प्रशासन की नींद खुली है, तो नयी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर कागजात तैयार करना शुरू कर दिया गया है.
इससे अब तक 350 से अधिक गाड़ियों के कागजात डीटीओ कार्यालय को उपलब्ध करा दिये गये हैं और शेष गाड़ियों के कागजात तैयार करने में निगम के अधिकारी जुट गये हैं.
वाहनों का भुगतान नहीं होने से रजिस्ट्रेशन में हुआ विलंब : नगर निगम को विभाग से स्वच्छता अनुदान के रूप में 199 करोड़ रुपये मिलने हैं. इससे निगम ने 100 करोड़ से अधिक की लागत से सात प्रकार की आठ सौ से अधिक गाड़ियों की खरीदारी विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से की.
लेकिन, भुगतान नहीं किया गया. इससे एजेंसी की ओर से निगम को गाड़ियों के कागज मुहैया नहीं कराये गये. इससे गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस कराने में विलंब हो रहा है. निगम अधिकारी ने बताया कि नयी गाड़ियों के लिए दो वर्षों तक का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट मिल रहा है. इससे पॉल्यूशन सर्टिफिकेट से ज्यादा रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस कराने को लेकर तैयारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन