एमएमएचएपीयू : स्नातकोत्तर की कक्षाएं 30 तक चलेंगी
Updated at : 08 Nov 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो खालिद मिर्जा के द्वारा गुरुवार को एक बैठक कर निर्णय लिया गया कि स्नातकोत्तर की सभी कक्षाएं 30 नवंबर तक आयोजित की जायेंगी. फर्स्ट व थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 9 से 14 दिसंबर के बीच होंगी. इसमें किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त […]
विज्ञापन
पटना : मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो खालिद मिर्जा के द्वारा गुरुवार को एक बैठक कर निर्णय लिया गया कि स्नातकोत्तर की सभी कक्षाएं 30 नवंबर तक आयोजित की जायेंगी.
फर्स्ट व थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 9 से 14 दिसंबर के बीच होंगी. इसमें किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस संबंध में सभी शिक्षकों को यह गाइडलाइन दे दी गयी है कि वे इंटर्नल एसेसेमेंट की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें. साथ ही सिलेबस को भी पूरा कर दें, ताकि दिसंबर में छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिले. जिन छात्रों का 75 प्रतिशत एटेंडेंस नहीं है, उन्हें फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जायेगी.
फॉर्म भरने की नयी तिथि जारी की जायेगी : बैठक में निर्णय लिया गया कि फॉर्म भरने की नयी तिथि जल्द जारी की जायेगी. वर्तमान में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सात नवंबर थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है.
छात्रों को कहा गया है कि अधिक से अधिक कक्षाओं में उपस्थित रहें, ताकि वे परीक्षा से वंचित नहीं रहें. उन्होंने कहा कि समय पर परीक्षा होगी और समय पर ही रिजल्ट दिया जायेगा. जनवरी प्रथम वीक से सेकेंड व फोर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू कर दी जायेंगी. उन्होंने कहा कि पटना विवि के अलावा सिर्फ मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विवि ही एक मात्र विश्वविद्यालय है, जहां सत्र बिल्कुल समय से चल रहा है. परीक्षा तिथि की घोषणा करीब पंद्रह दिन पहले ही कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




