पटना में 81,542 जमाबंदी के लगान की नहीं है जानकारी
Updated at : 08 Nov 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना जिले में 81 हजार 542 जमाबंदी के लगान का डिटेल नहीं है. इससे यह नहीं पता चल रहा है कि उक्त जमाबंदी में पड़ने वाली जमीन का लगान जमा हो रहा है या नहीं. इससे जमीन मालिक की परेशानी के साथ ही सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है. पटना […]
विज्ञापन
पटना : पटना जिले में 81 हजार 542 जमाबंदी के लगान का डिटेल नहीं है. इससे यह नहीं पता चल रहा है कि उक्त जमाबंदी में पड़ने वाली जमीन का लगान जमा हो रहा है या नहीं. इससे जमीन मालिक की परेशानी के साथ ही सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है. पटना में कुल 13 लाख 82 हजार 732 जमाबंदी है.
जानकारों के अनुसार अंचल कार्यालयों द्वारा जमाबंदियों को अपडेट नहीं किये जाने से यह स्थिति हुई है. जमाबंदी में दर्ज जमीन के ब्योरा के अनुसार लोग अपनी-अपनी जमीन का लगान जमा करते हैं, लेकिन इन जमाबंदियों में लगान मिसिंग रहने के कारण कोई जानकारी नहीं है. इन जमाबंदियों पर जमीन का खाता नंबर भी नहीं चढ़ाया गया है.
खाता नंबर नहीं चढ़ने से लोगों को परेशानी है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति जमीन की बिक्री या खरीद करना चाहे तो कठिनाई होगी, जबकि राज्य सरकार के नये नियम के अनुसार जमीन की बिक्री के लिए जमाबंदी का होना आवश्यक है. हालांकि सरकार के नये नियम पर रोक लगी हुई है. जमाबंदी में व्यक्ति के नाम के साथ जमीन का खाता नंबर, खेसरा नंबर व थाना नंबर होना आवश्यक होता है.
अपडेट करने में गड़बड़ी
जमाबंदी संबंधित कागजात फटने, बर्बाद होने के कारण उसका अपडेट किया गया है. इसके लिए जमाबंदियों का कंप्यूटराइजेशन हुआ है. अपडेट करने में गड़बड़ी की आशंका है. फिर पहले से ही जमाबंदी में जमीन का खाता नंबर नहीं चढ़ने से लगान के बारे में डिटेल नहीं है.
अंचल जमाबंदी मिसिंग लगान
दुल्हिनबाजार 28705 7307
पुनपुन 48112 1124
खुसरूपुर 26392 453
मनेर 47420 4186
नौबतपुर 63380 3336
बाढ़ 46271 8026
पंडारक 57071 11928
संपतचक 89392 531
पटनासदर 205325 4797
पालीगंज 63999 1980
फतुहा 52259 4057
दनियावां 21576 787
घोसवरी 22746 3133
मोकामा 31237 2821
बेलछी 12370 2643
फुलवारीशरीफ 156849 6549
दानापुर 106373 2096
बिक्रम 42294 1463
मसौढ़ी 61574 3505
अथमलगोला 15424 182
बिहटा 88763 4670
धनरुआ 49966 4332
बख्तियारपुर 45234 1616
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




