पटना : राजद शासनकाल में आपराधिक घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी करें तेजस्वी: संजय सिंह
Updated at : 08 Nov 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे राजद शासनकाल में घटी आपराधिक घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी करें. इसमें बताएं कि राजद शासनकाल में बिहार में जिन 17 हजार लोगों का अपहरण हुआ उनकी रिहाई में कितने अपहरणकर्ताओं पर कार्रवाई हुई? […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे राजद शासनकाल में घटी आपराधिक घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी करें.
इसमें बताएं कि राजद शासनकाल में बिहार में जिन 17 हजार लोगों का अपहरण हुआ उनकी रिहाई में कितने अपहरणकर्ताओं पर कार्रवाई हुई? शहाबुद्दीन और राजबल्लभ जैसे माफिया का राजद ने कैसे राजनीतिक उपनयन किया?
संजय सिंह ने कहा है कि झूठ की जमीन पर हासिल सत्ता बहुत देर नहीं टिकती है. ये तेजस्वी की बेचैनी से प्रमाणित हो गया है, लेकिन वे अब भी आपराधिक घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर झूठ की सियासत में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का नाम बिहार के उप मुख्यमंत्री की सूची में तो अवश्य जुड़ गया, लेकिन वे वाकई परिस्थितियों के उपमुख्यमंत्री थे.
बगैर योग्यता के पदधारक, जिसके लिए बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों ने किस्मत का पिटारा खोल दिया, लेकिन वहां भी उनके झूठ ने बेड़ा गर्क कर दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज की सराहना करते हुए संजय सिंह ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को नीतीश सरकार हमेशा चुनौती के तौर पर लेती है. अपराधियों पर कार्रवाई भी होती है, लेकिन घटनाओं पर तेजस्वी की बयानबाजी केवल राजनीति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




