पटना : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त पप्पू को बिहार सरकार ने भी किया पुरस्कृत
Updated at : 06 Nov 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : हाल ही में शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित शिक्षक पप्पू हरिजन को भी बिहार सरकार ने 30 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया. सरकार की तरफ से प्रदेश के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने अपने दफ्तर में मंगलवार को शिक्षक पप्पू हरिजन को चेक सौंपा. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री […]
विज्ञापन
पटना : हाल ही में शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित शिक्षक पप्पू हरिजन को भी बिहार सरकार ने 30 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया. सरकार की तरफ से प्रदेश के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने अपने दफ्तर में मंगलवार को शिक्षक पप्पू हरिजन को चेक सौंपा. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक समाज बदल सकते हैं.
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में पप्पू हरिजन जैसे शिक्षक आदर्श हैं. वे बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए गौरव की बात हैं. पप्पू हरिजन बांका जिला स्थित प्रोन्नत विद्यालय कटोरिया में अध्यापक हैं. इस दौरान माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक अमित कुमार, प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक प्रभात कुमार और अन्य वरिष्ठ विभागीय अफसर मौजूद रहे. राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक पप्पू हरिजन ने बताया कि वे अपने गांव में 104 परिवार के जातीय टोले में पहले मैट्रिक पास हैं.
कहा कि दादा खेतिहर मजदूर और पिता चतुर्थ श्रेणी के कर्मी थे. उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में मेरी पदस्थापना हुई तो मैंने देखा कि यहां बच्चों की जगह भेंस बंधी हुई हैं. स्कूल तबेला में बदल चुका था. मैंने शुरू में सोचा कि मैं नहीं पढ़ाउंगा. मैंने तबादला भी चाहा,लेकिन जब नहीं हुआ तो मैंने तय किया कि अब जमकर पढ़ाउंगा. गांव वालों को समझाया. उनसे कहा कि स्कूल में से भेंस हटा लो. बच्चों को भेजाे. मैं पढ़ाउंगा. शुरू में दो-चार बच्चे आये. जब अच्छा पढ़ाया तो कतार लग गयी. अब उस स्कूल में सैकड़ों बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि अगर अच्छा पढ़ाओगे तो बच्चे स्कूल जरूर आयेंगे. उन्होंने बताया कि अच्छी पढ़ाई के लिए शिक्षकों को आगे आना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




