दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल वॉल्वो बस शुरू
Updated at : 02 Nov 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

चार नवंबर से पटना से दिल्ली के लिए भी वॉल्वो बस के अलावे चलेगी एक स्पेशल वॉल्वो बस पटना : परिवहन विभाग ने छठ पर्व में दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दिल्ली-पटना स्पेशल वॉल्वो बस शुरू की है. विभाग के कहा कि दिल्ली से बिहार आने वाली बसें […]
विज्ञापन
चार नवंबर से पटना से दिल्ली के लिए भी वॉल्वो बस के अलावे चलेगी एक स्पेशल वॉल्वो बस
पटना : परिवहन विभाग ने छठ पर्व में दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दिल्ली-पटना स्पेशल वॉल्वो बस शुरू की है. विभाग के कहा कि दिल्ली से बिहार आने वाली बसें फुल हैं. इस कारण से स्पेशल बस चलायी गयी है, ताकि लोग छठ में सुरक्षित घर पहुंच सकें. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि लोगों की भीड़ बढ़ गयी है.
यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-पटना के लिए दो वॉल्वो बस के अतिरक्ति एक स्पेशल बस का परिचालन किया जा रहा है. वहीं छठ बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल बस का भी परिचालन किया जायेगा. इसका टिकट ऑनलाइन बुक होगा. स्लीपर बस 42, जबकि सीटर बस 52 यात्रियों की क्षमता वाली है.
दिल्ली से बिहार आने वाली बसों का हाल
दिल्ली, नोएडा- गाजियाबाद से पटना आने वाली बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की वॉल्वो बस हर दिन फुल चल रही है. स्थिति यह है दो बसों के अलावा 20 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलायी गयी स्पेशल बस की बुकिंग पहले से ही फुल है.
यहां बुक करा सकते हैं ऑनलाइन टिकट
रेडबस, मेक माइ ट्रिप, यात्रा और गोइबीबो की वेबसाइट पर जाकर सीट की बुकिंग कर सकते है. वहीं, ऑफलाइन टिकट बुकिंग मीठापुर और बांकीपुर बस स्टैंड के काउंटर से करा सकते हैं.
पटना से दिल्ली के लिए
सीटर बस दोपहर एक बजे
स्लीपर बस शाम 4:30 बजे
स्पेशल बस शाम 4 बजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




