बिहार : पटना के निजी स्कूल की शिक्षिका ने पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ की गंदी हरकत, थाना पहुंचा मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2019 6:53 PM
पटना : राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाने में एक निजी स्कूल की महिला टीचर द्वारा एक पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ गंदी हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है. छात्र के साथ टीचर द्वारा दो-तीन माह से गंदी हरकत की जा रही थी. लेकिन, शिक्षिका की धमकी के कारण छात्र किसी को जानकारी […]
पटना : राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाने में एक निजी स्कूल की महिला टीचर द्वारा एक पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ गंदी हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है. छात्र के साथ टीचर द्वारा दो-तीन माह से गंदी हरकत की जा रही थी. लेकिन, शिक्षिका की धमकी के कारण छात्र किसी को जानकारी नहीं दे रहा था. छात्र की माता को मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने बुद्धा कॉलोनी थाने में साइंस टीचर के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
शिकायत में क्या लिखा है पीड़ित छात्र की मां ने
थाने को दी गयी अपनी लिखित शिकायत में पीड़ित छात्र की मां ने बताया है कि 22 अक्तूबर को दस बजे सुबह में साइंस की शिक्षिका मेरे बेटे को अपने चैंबर में ले गयी और गंदी हरकत करने लगी. इस दौरान उसके कपड़े को भी उतार दिया और प्राइवेट पार्ट को भी टच किया. यह हरकत करीब दो-तीन माह से की जा रही थी. आरोपित शिक्षिका द्वारा किसी को बताने पर स्कूल से निकालने और नाम काटने की भी धमकी दी जाती थी. इस कारण वह इतना डर गया था कि किसी को कुछ नहीं बता रहा था. काफी समझाने के बाद छात्र ने सारी बातों की जानकारी मां को दी. आवेदन के अनुसार, माता ने जब शिक्षिका से जब इस संबंध में बात की, तो उन्होंने अपनी गलती को भी स्वीकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










