पटना : हिम्मत है तो शराबबंदी हटाने का शपथपत्र और घोषणापत्र जारी करें तेजस्वी : संजय सिंह

Updated at : 31 Oct 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : हिम्मत है तो शराबबंदी हटाने का शपथपत्र और घोषणापत्र जारी करें तेजस्वी : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि उनमें हिम्मत है तो एलान करें कि बिहार में कभी उनकी सरकार बनी, तो वे शराबबंदी हटा देंगे. वे अपने शपथपत्र और घोषणापत्र में इसे जारी करें कि उनको शराब और शराबियों से बहुत […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि उनमें हिम्मत है तो एलान करें कि बिहार में कभी उनकी सरकार बनी, तो वे शराबबंदी हटा देंगे. वे अपने शपथपत्र और घोषणापत्र में इसे जारी करें कि उनको शराब और शराबियों से बहुत प्रेम है. संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव से पूछा है कि वे अच्छे कामों का समर्थन क्यों नहीं कर सकते? क्यों वे शराबबंदी का विरोध कर रहे हैं? वे क्यों बिहार के लोगों को शराब की लत में देखना चाहते हैं?
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए संजय सिंहने कहा है कि शराबबंदी से कहीं उनको व्यक्तिगतपीड़ा तो नहीं? क्या शराबबंदी की वजह से हीवे बिहार से बाहर लगातार रह रहे हैं. वे महीने में 25 दिन दिल्ली में क्यों गुजारते हैं? वे बिहार के नेता प्रतिपक्ष हैं या दिल्ली के? अगर ऐसा है तो यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार में शराबबंदी सफल है. लोगों के बीच बिहार सरकार के शराबबंदी कानून का डर तो है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन