ePaper

''स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'' के रूप में एनडीए सरकार ने सरदार पटेल को उनके कद के अनुरूप सम्मान दिया : सुशील मोदी

Updated at : 28 Oct 2019 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
''स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'' के रूप में एनडीए सरकार ने सरदार पटेल को उनके कद के अनुरूप सम्मान दिया : सुशील मोदी

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशीलकुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि "मन की बात" में ही प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को भी याद किया, जिनकी स्मृति में पिछले साल गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आफ यूनिटी का लोकार्पण हुआ. सरदार पटेल की इस गगनचुंबी प्रतिमा के निर्माण में बिहार के किसानों […]

विज्ञापन

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशीलकुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि "मन की बात" में ही प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को भी याद किया, जिनकी स्मृति में पिछले साल गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आफ यूनिटी का लोकार्पण हुआ. सरदार पटेल की इस गगनचुंबी प्रतिमा के निर्माण में बिहार के किसानों ने भी लोहा दान किया था. जिस निर्माण को राजनीतिक द्वेष या अग्यान के कारण धन की बरबादी बताया जा रहा था, उसे देखने के लिए साल भर में 26 लाख से अधिक लोग पहुंचे.

सुशील मोदी ने आगे कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में एनडीए सरकार ने न केवल सरदार पटेल को उनके कद के अनुरूप सम्मान दिया, बल्कि देश को नया पर्यटन केंद्र भी दिया. वहां होटल-परिवहन उद्योग विकसित हुए, स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित हुए और प्रसिद्ध टाइम मैगजिन ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को दुनिया के 100 टूरिस्ट डेस्टीनेशन में शामिल किया. केवल विरोध के लिए विरोध की राजनीति से किसी का भला नहीं होता.

उपमुख्यमंत्रीने साथ ही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार "मन की बात" कार्यक्रम में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके राजगीर और गया में भी प्रवास करने का स्मरण कराया. बिहार सरकार ने कार्तिक पूर्णिमा (12 नवंबर) पर पड़ने वाला गुरु प्रकाशोत्सव राजगीर और पटना साहिब में राजकीय स्तर पर मनाने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन