पटना : भ्रष्टाचार पर निगाह रखेगी जन समिति

पटना : सरकारी कार्यालयों के भ्रष्टाचार पर निगाह रखने के लिए विजिलेंस डिपार्टमेंट वालंटियर तैयार कर रहा है. करप्शन के खिलाफ सरकार की इस लड़ाई में शिक्षकों से लेकर जनसेवक तक को जोड़ा जा रहा है. विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिशा निर्देश जारी किये […]
पटना : सरकारी कार्यालयों के भ्रष्टाचार पर निगाह रखने के लिए विजिलेंस डिपार्टमेंट वालंटियर तैयार कर रहा है. करप्शन के खिलाफ सरकार की इस लड़ाई में शिक्षकों से लेकर जनसेवक तक को जोड़ा जा रहा है. विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिशा निर्देश जारी किये हैं. सरकार ने पूर्व में सभी विभागों के प्रधान सचिवों, प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ भ्रष्टाचार के मामलों की समीक्षा की थी.
इसमें विभागीय एवं जिला स्तर पर गठित निगरानी कोषांगों को सशक्त और प्रभावी बनाने के आदेश दिये गये थे. वालंटियर की जिम्मेदारी होगी कि वह सरकार के सर्विस डिलेवरी के प्वाइंट जैसे अस्पताल, ब्लाॅक, तहसील, परिवहन कार्यालय,भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों को देखने वाले विभाग, कृषि से जुड़े विभाग आदि पर निगाह रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




