भोजपुरी लोक गायिका देवी जल्द लेंगी सात फेरे, ...जानें कब होगी शादी और कौन है दूल्हा?

पटना : बिहार की लोकप्रिय भोजपुरी लोकगीत गायिका देवी जल्द ही शादी करनेवाली हैं. उनके सपनों का राजकुमार भारत का नहीं, बल्कि सात समंदर पार ब्राजील का है. ब्वॉय फ्रेंड फैब्रिसियो डी मार्टिन्स को लेकर गायिका देवी काफी संजीदा हैं. वह उनके साथ पूरा जीवन गुजारना चाहती हैं. जानकारी के मुताबिक, बिहार की मशहूर लोकगीत […]
पटना : बिहार की लोकप्रिय भोजपुरी लोकगीत गायिका देवी जल्द ही शादी करनेवाली हैं. उनके सपनों का राजकुमार भारत का नहीं, बल्कि सात समंदर पार ब्राजील का है. ब्वॉय फ्रेंड फैब्रिसियो डी मार्टिन्स को लेकर गायिका देवी काफी संजीदा हैं. वह उनके साथ पूरा जीवन गुजारना चाहती हैं.
जानकारी के मुताबिक, बिहार की मशहूर लोकगीत गायिका देवी अपने ब्वॉयफ्रेंड फैब्रिसियो डी मार्टिन्स के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधनेवाली हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा तो संभव है कि इसी साल दिसंबर माह में वह अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी के बंधन में बंध जायेंगी. फैब्रिसियो को लेकर देवी काफी संजीदा हैं. वह अपने प्यार के साथ पूरा जीवन गुजारना चाहती हैं. देवी का कहना है कि वह शादी से ज्यादा साथी में विश्वास करती हैं. एक-दूसरे को समझने-बुझने के बाद शादी करने की पश्चिमी सभ्यता देवी को पसंद है.
पश्चिमी सभ्यता की पक्षधर देवी ने शादी से पहले एक-दूसरे को समझने-बूझने की वकालत करते हुए कहा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजप्रताप और ऐश्वर्या अगर शादी से पहले एक-दूसरे को समझ रहे होते, तो आज ऐसे हालात पैदा नहीं होते. शादी के बाद कलह, बिना सोचे समझे शादी का ही नतीजा होता है.
देवी के मुताबिक, करीब सालभर पहले फैब्रिसियो से उनकी दोस्ती हुई थी. बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और अब वे शादी करने जा रही हैं. बताया जाता है कि फैब्रिसियो डी मार्टिन्स को संगीत पसंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




