नीतीश पहुंचे दिल्ली, कल बदरपुर में होगी सभा

Updated at : 22 Oct 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश पहुंचे दिल्ली, कल बदरपुर में होगी सभा

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार की दोपहर दिल्ली पहुंचे. वह बुधवार को बदरपुर इलाके में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे. शिविर में जदयू के दौ हजार से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. जदयू ने आगामी दिल्ली प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उनकी यह यात्रा इसी […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार की दोपहर दिल्ली पहुंचे. वह बुधवार को बदरपुर इलाके में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे. शिविर में जदयू के दौ हजार से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. जदयू ने आगामी दिल्ली प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उनकी यह यात्रा इसी दिशा में मानी जा रही है. प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली जदयू के प्रभारी मंत्री संजय झा और दिल्ली प्रदेश जदयू के अध्यक्ष दयानंद राय भी मौजूद रहेंगे.
संजय झा ने बताया कि दिल्ली में अब भी पूर्वांचल के लोगों की समस्या जस-की-तस बनी हुई है. वहां कितनी भी सरकारें आयीं, लेकिन, पर्यावरण, स्वास्थ्य, महिलाओं की भागीदारी, अवैध काॅलोनियों का निर्माण जैसी समस्या का निदान नहीं हो पाया. जदयू ने इसे मुद्दा बनाने का फैसला लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन