टेंपो चढ़ाने का प्रयास, छह पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2019 9:40 AM
पटना : कोतवाली थाने के आयकर गोलंबर पर बुधवार की अहले सुबह चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर एक टेंपो चालक ने अपनी गाड़ी को चढ़ा कर भागने का प्रयास किया. इसमें कोतवाली थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह समेत छह पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये. हालांकि पुलिस ने खदेड़ कर टेंपो चालक को पकड़ लिया. लेकिन उस पर सवार […]
पटना : कोतवाली थाने के आयकर गोलंबर पर बुधवार की अहले सुबह चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर एक टेंपो चालक ने अपनी गाड़ी को चढ़ा कर भागने का प्रयास किया. इसमें कोतवाली थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह समेत छह पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये. हालांकि पुलिस ने खदेड़ कर टेंपो चालक को पकड़ लिया. लेकिन उस पर सवार दो युवक निकल भागने में सफल रहे. पुलिस ने टेंपो के अंदर रखे विदेशी शराब की 20 बोतलों को बरामद कर लिया. इसके साथ ही टेंपो चालक अरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अरुण कुमार नौबतपुर का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










