एक माह में लहसुन के दाम में 30 से 40 फीसदी तक की उछाल, खुदरा बाजार में पहुंचा 250 रुपये के पार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 8:35 AM

विज्ञापन

पटना : प्याज और टमाटर के बाद अब लहसुन के बढ़ते दामों ने भी खाने का जायका बिगाड़ दिया है. प्याज- टमाटर का भाव अभी काबू में आया भी नहीं था कि अब लहसुन का भाव आसमान पर है. राजधानी के खुदरा बाजार में लहसुन 250 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है. वहीं, प्याज व […]

विज्ञापन
पटना : प्याज और टमाटर के बाद अब लहसुन के बढ़ते दामों ने भी खाने का जायका बिगाड़ दिया है. प्याज- टमाटर का भाव अभी काबू में आया भी नहीं था कि अब लहसुन का भाव आसमान पर है. राजधानी के खुदरा बाजार में लहसुन 250 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है. वहीं, प्याज व टमाटर 50-60 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है. पिछले एक महीने में लहसुन के दाम में लगभग 40 फीसदी तक का उछाल आया है.
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आता है लहसुन : पटना सहित सूबे के अन्य मंडी में लहसुन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आता है. थोक कारोबारियों ने बताया कि बारिश के कारण स्टॉक में रखे लहसुन के खराब हो जाने से सप्लाइ का टोटा पड़ गया है, जिससे कीमतों में इजाफा हुआ है. खुदरा बाजार में लहसुन 250 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है. छुड़ाया हुआ दाना 160 रुपये, मध्यम आकार का गोटा 200-250 रुपये तथा बड़ा गोटा 250 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा रहा हैं. हालांकि, लहसुन के थोक भाव में दो सप्ताह में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन, खुदरा बाजार में में लहसुन 200-250 रुपये प्रतिकिलो मिलने लगा है. जो, कि दो सप्ताह पहले 120-180 रुपये प्रतिकिलो था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन