राजद के जंगल राज से नीतीश ने दिलायी मुक्ति : संजय सिंह
Updated at : 15 Oct 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद नेता तेजस्वी पर हमला बोला है. सोमवार को उन्होंने अपने बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू व राबड़ी देवी के 15 वर्षों के शासन काल में राज्य में अपराधियों का बोल बोला था. उन्होंने राजद नेता तेजस्वी को याद दिलाया कि राजद के कार्यकाल […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद नेता तेजस्वी पर हमला बोला है. सोमवार को उन्होंने अपने बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू व राबड़ी देवी के 15 वर्षों के शासन काल में राज्य में अपराधियों का बोल बोला था.
उन्होंने राजद नेता तेजस्वी को याद दिलाया कि राजद के कार्यकाल में तमाम व्यापारियों की हत्याएं हुई थी. राजद के राजकाज में प्रदेश से तमाम डॉक्टर, इंजीनियर व व्यापारियों का पलायन हुआ था. जदयू नेता ने कहा कि जब से नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली है, तब से प्रदेश का मान, सम्मान,गर्व, अधिकार सब कुछ लौट आया है.
नीतीश कुमार ने ही बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया है. संजय ने कहा कि नीतीश कुमार की सुशासन की सरकार है. यहां सरकार के तरफ से अपराधियों को संरक्षण नहीं मिलता है. नीतीश सरकार अपराधियों को जेल भेजती है. उन्होंने साफ किया कि राजद नेताओं के अपराध पर बयान हास्यास्पद लगते हैं. क्योंकि, राजद के कार्यकाल में राज्य में अपराध चरम पर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




