पटना : चारा घोटाले में सजायाफ्ता भी मना रहे लोहिया की पुण्यतिथि : सुशील मोदी
Updated at : 13 Oct 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि जिनके 15 साल के राज में लाखों गरीबों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ा, जिस पार्टी के प्रमुख 1000 करोड़ के चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं, वे भी लोकलाज छोड़कर सादगी-ईमानदारी के प्रतीक डाॅ लोहिया की पुण्यतिथि मना रहे हैं. ऐसे महापुरुष के […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि जिनके 15 साल के राज में लाखों गरीबों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ा, जिस पार्टी के प्रमुख 1000 करोड़ के चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं, वे भी लोकलाज छोड़कर सादगी-ईमानदारी के प्रतीक डाॅ लोहिया की पुण्यतिथि मना रहे हैं.
ऐसे महापुरुष के लिए राजद की नीति-रीति में यदि जरा भी स्थान होता, तो लालू-राबड़ी के शासन में न घोटाले होते, न परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया होता. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोहिया की जयंती मनाने व उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाने से पहले तेजस्वी यादव को 29 साल की उम्र में करोड़ों की 54 संपत्तियां हासिल करने के बारे में लगे सभी आरोपों का बिंदुवार जवाब देना चाहिए था. वे लोहिया का नाम लेकर गरीबों का वोट हासिल करना चाहते हैं, लेकिन, बेडरूम से बाथरूम तक 46 AC लगाकर अमीरों की तरह रहना पसंद करते हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




