ePaper

पटना : छठ बाद अनशन करेंगे उपेंद्र कुशवाहा

Updated at : 13 Oct 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : छठ बाद अनशन करेंगे उपेंद्र कुशवाहा

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर औरंगाबाद के देवकुंड व नवादा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की शुरुआत नहीं होती, तो छठ बाद वो आमरण अनशन करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके मंत्री रहते इन दोनों जगहों पर केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद हुई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं […]

विज्ञापन

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर औरंगाबाद के देवकुंड व नवादा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की शुरुआत नहीं होती, तो छठ बाद वो आमरण अनशन करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके मंत्री रहते इन दोनों जगहों पर केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद हुई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. शनिवार को विद्यापति भवन में रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के मौके पर उन्होंने ये बातें कहीं.

पार्टी के भोला शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में दो प्रत्याशी पूर्व सांसद भूदेव चौधरी और पार्टी के पूर्व प्रधान महासचिव सत्यानंद प्रसाद दांगी ने अपना नामांकन कर दिया. इसके बाद सदन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव के लिए अधिकृत कर दिया गया. इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष चयन के लिए समय मांग लिया. इस कारण शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव फाइनल नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन