नीतीश 17 को जा सकते हैं दरौंदा और 18 को नाथनगर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2019 1:07 AM

विज्ञापन

पटना : राज्य में विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए 17 अक्तूबर को दरौंदा और 18 को नाथनगर जा सकते हैं. इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जदयू के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वहीं, जदयू के अन्य नेता चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. विधानसभा की पांच सीटों में चार […]

विज्ञापन

पटना : राज्य में विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए 17 अक्तूबर को दरौंदा और 18 को नाथनगर जा सकते हैं. इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जदयू के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वहीं, जदयू के अन्य नेता चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. विधानसभा की पांच सीटों में चार पर जदयू के उम्मीदवार हैं. एक सीट किशनगंज में भाजपा चुनाव लड़ रही है. उपचुनाव 21 अक्तूबर को होगा.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव होना है. इनमें नाथनगर से जदयू के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल हैं. उनका मुकाबला राजद की राबिया खातून और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हम के अजय कुमार राय से होगा. वहीं, सिमरी बख्तियारपुर से जदयू के अरुण यादव उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला राजद के जफर आलम और महागठबंधन में रहे मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी के उम्मीदवार से होगा. बेलहर से जदयू के उम्मीदवार लालधारी यादव हैं.
उनका मुकाबला राजद के रामदेव यादव से होगा. दरौंदा से जदयू के उम्मीदवार अजय सिंह हैं. उनका मुकाबला राजद के उमेश सिंह से होगा. वहीं, किशनगंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार स्वीटी सिंह का मुकाबला कांग्रेस की शाइदा बानो से होगा. समस्तीपुर लोकसभा सीट पर एनडीए की तरफ से लोजपा के प्रत्याशी प्रिंसराज चुनाव मैदान में हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के डॉ अशोक कुमार से होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन