ePaper

उपचुनाव : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का चुनावी दौरा आज से, सीवान में जनसभा को करेंगे संबोधित

Updated at : 10 Oct 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
उपचुनाव : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का चुनावी दौरा आज से, सीवान में जनसभा को करेंगे संबोधित

पटना : बिहार में उपचुनाव को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज से चुनावी दौरे पर निकल रहे हैं. मालूम हो कि बिहार में लोकसभा की एक सीट के साथ पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव आज सीवान जिले के दरौंधा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में उपचुनाव को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज से चुनावी दौरे पर निकल रहे हैं. मालूम हो कि बिहार में लोकसभा की एक सीट के साथ पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव आज सीवान जिले के दरौंधा विधानसभा क्षेत्र के सिसवन प्रखंड स्थित चैनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 11 अक्तूबर को दरौंधा विधानसभा क्षेत्र के ही हसनपुरा प्रखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. 13 अक्तूबर को सहरसा के सिमरी बख्तिारपुर विधानसभा क्षेत्र और 14 अक्तूबर को भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 15 अक्तूबर को बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. साथ ही 16, 17, 18 और 19 अक्तूबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हेलिकॉप्टर से सूबे के पांचों विधानसभा क्षेत्र एवं एक लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. यह जानकारीपार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन