पीपीयू मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा एक दिन का वेतन

Updated at : 04 Oct 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
पीपीयू मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा एक दिन का वेतन

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में हुई सभी प्रधानाचार्यों के निवेदन पर कुलपति प्रो जी सी आर जायसवाल ने यह कहते हुए घोषणा की कि पीपीयू के कर्मी, शिक्षक व अधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देंगे. कुलपति ने कहा कि पटना में अतिवृष्टि के कारण जो हमारे बंधु-बांधव जल […]

विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में हुई सभी प्रधानाचार्यों के निवेदन पर कुलपति प्रो जी सी आर जायसवाल ने यह कहते हुए घोषणा की कि पीपीयू के कर्मी, शिक्षक व अधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देंगे.

कुलपति ने कहा कि पटना में अतिवृष्टि के कारण जो हमारे बंधु-बांधव जल जमाव के कारण प्राकृतिक आपदा झेल रहे हैं, उनके लिए सरकार तो युद्ध स्तर पर राहत कार्य कर ही रही है, लेकिन हमारा भी कहीं न कहीं नैतिक दायित्व बनता है कि हम संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हों.
कुलपति ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि इसमें कोई जोर जबर्दस्ती नहीं है बल्कि स्वेच्छा से जो मदद कर सकते हैं. इस पर सारे प्रधानाचार्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सारे शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के एक दिन के वेतन देने की घोषणा की.
आज राहत सामग्री का करेंगे वितरण : शुक्रवार को कुलपति की अगुवाई में विवि पांच ट्रैक्टर राहत सामग्री प्रभावित इलाकों में वितरित करने जा रहा है, जिसमें पानी के बोतल, बिस्कुट और नमकीन के पैकेट, पाव रोटी और ब्रेड के पैकेट, पांच क्विंटल चूड़ा, एक क्विंटल गुड़, मोमबत्ती के पैकेट, दियासलाई के पैकेट,मच्छर क्वायल के पैकेट आदि प्रमुख हैं.
मीडिया प्रभारी डाॅ वीके मंगलम ने बताया कि सुबह सात बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय से यह राहत सामग्री कुलपति एवं सभी प्रधानाचार्यों के साथ पटना के वैसे इलाकों में जाएगी जो जलजमाव के कारण प्रभावित हैं.
प्रतिकुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने कहा कि सभी प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि जमा करने के लिए प्रोफाॅर्मा प्रदान कर दिया गया है. डीएसडब्ल्यू प्रो केके सिंह, प्रधानाचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य, प्रो शशि प्रताप शाही, प्रो उपेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रो प्रवीण कुमार, एवं डाॅ धर्मराज राम आदि इस अवसर पर मौजूद रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन