अनंत सिंह ने किये कई खुलासे कहा- भोला और मुकेश मेरी हत्या कराना चाहते हैं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2019 8:10 AM
विज्ञापन
दो दिन की रिमांड के बाद बेऊर जेल गये विधायक पटना : दो दिन की रिमांड के बाद विधायक अनंत सिंह को वापस बेऊर जेल भेज दिया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर अनंत सिंह को जेल ले जाया गया. पुलिस का दावा है कि रिमांड में विधायक ने कई खुलासे किये हैं. सूत्रों […]
विज्ञापन
दो दिन की रिमांड के बाद बेऊर जेल गये विधायक
पटना : दो दिन की रिमांड के बाद विधायक अनंत सिंह को वापस बेऊर जेल भेज दिया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर अनंत सिंह को जेल ले जाया गया. पुलिस का दावा है कि रिमांड में विधायक ने कई खुलासे किये हैं.
सूत्रों की माने तो पुलिस ने अनंत के करीबी विकास सिंह को लेकर भी पूछताछ की. पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे विकास कहां है और वह अपना ठिकाना किसे बनाया है इसके बारे में भी पुलिस ने पूछा. विधायक ने कहा कि भोला सिंह और उसके भाई मुकेश की हत्या का क्या मामला है. विकास शूटर कहां से लाया था इसकी जानकारी नहीं है. हां यह जानकारी है कि भोला सिंह जानी दुश्मन है. वह मेरी हत्या कराना चाहता है. कई बार वह हत्या की साजिश रच चुका है.
ग्रामीण एसपी कांतेय मिश्रा ने कहा िक दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद विधायक अनंत सिंह को वापस बेऊर जेल भेज दिया गया है. पुलिस की कड़ी सुरक्षा में विधायक का जेल भेजा गया. उनको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई. वहीं दो दिन के अंदर विधायक ने पुलिस को क्या कुछ बताया इसकी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










