ePaper

कल खुलेगा पत्ता, नहीं हो सका एनडीए उम्मीदवारों का एलान

Updated at : 29 Sep 2019 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
कल खुलेगा पत्ता, नहीं हो सका एनडीए उम्मीदवारों का एलान

पटना : राज्य में विस की पांच व लोस की एक सीट के लिए 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शनिवार को भी नहीं हो सकी. माना जा रहा है दोनों गठबंधनों की ओर से अंतिम तौर पर सोमवार को नामों का एलान किया जायेगा. पहले शुक्रवार, […]

विज्ञापन

पटना : राज्य में विस की पांच व लोस की एक सीट के लिए 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शनिवार को भी नहीं हो सकी. माना जा रहा है दोनों गठबंधनों की ओर से अंतिम तौर पर सोमवार को नामों का एलान किया जायेगा. पहले शुक्रवार, फिर शनिवार को नामों की घोषणा की जानी थी. पर, शनिवार को भी दोनों गठबंधनों ने इसे टाल दिया.

सूत्रों के मुताबिक विस की पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव में चार सीटें बेलहर, दरौंदा, सिमरी बक्तियारपुर और नाथनगर में जदयू के उम्मीदवार उतारे जायेंगे. एक सीट किशनगंज में भाजपा के उम्मीदवार होंगे. जबकि, समस्तीपुर लोस की सीट लोजपा को दी गयी है.
जदयू सूत्रों के मुताबिक उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के चुने जाने की प्रक्रिया को लेकर जदयू कोर कमेटी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक हो चुकी है. बेलहर से लालधारी यादव, दरौंदा से अजय सिंह, सिमरी बख्तियारपुर से अरुण यादव व नाथनगर से लक्ष्मीकांत मंडल के नाम चर्चा में हैं. समस्तीपुर से लोजपा के उम्मीदवार होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन