गौरीचक में बारिश से युवक का फिसला पैर, बचने के लिए पकड़ा पोल, करेंट से हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2019 6:04 AM

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : गौरीचक में गुरुवार को बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण युवक की जान चली गयी. गौरीचक के उस्फा बाजार के ऑटो स्टैंड से गुजर रहे 28 वर्षीय उपेंद्र चौधरी का पैर बारिश के कारण फिसल गया तो उसने सहारा लेने के लिए बिजली के पोल काे पकड़ा, लेकिन करेंट की चपेट में आकर […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : गौरीचक में गुरुवार को बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण युवक की जान चली गयी. गौरीचक के उस्फा बाजार के ऑटो स्टैंड से गुजर रहे 28 वर्षीय उपेंद्र चौधरी का पैर बारिश के कारण फिसल गया तो उसने सहारा लेने के लिए बिजली के पोल काे पकड़ा, लेकिन करेंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी.

पोल को पकड़ते ही उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. इस दृश्य जिसने देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गये. लोगों ने बिजली कंपनी को तुरंत फोन कर बिजली कटवायी. इसके बाद युवक को लोगों ने पोल से छुड़ाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया.
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़ हो- हंगामा करते हुए बिजली कंपनी के खिलाफ गुस्से का इजहार करने लगी. मौके पर पहुंची गौरीचक थाने की पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाया और बिजली कंपनी से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राम इकबाल चौधरी के बेटे उपेंद्र चौधरी की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेहोश हो गयी.
पूरे परिवार में चीत्कार मच गया. थानेदार दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आपदा कोष से चार लाख और बिजली कंपनी से चार लाख यानी कुल आठ लाख रुपये का मुआवजा मृतक के परिवार को दिलाया जायेगा. बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर, दीदारगंज ने मुआवजा देने की बात स्वीकार कर ली है.
क्षतिग्रस्त पाेल बदलने के बजाय उसे एंगिल का सहारा देकर छोड़ दिया गया था
जानकारी के मुताबिक उस्फा ऑटो स्टैंड में क्षतिग्रस्त बिजली पोल को बदलने के बजाय उसे लोहे के एंगिल का सहारा देकर खड़ा किया गया था. लोगों ने बताया कि कई बार बिजली कंपनी को इस क्षतिग्रस्त पोल को बदलने के लिए कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. कई बार इस पोल में करेंट का झटका लोगों को लग चुका था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन