पटना सिटी : कोर्ट के आदेश से हटा अतिक्रमण फूटा गुस्सा, सड़क जाम, हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2019 9:13 AM

विज्ञापन

पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने का कार्य न्यायालय के आदेश पर किया गया. एसडीओ राजेश रौशन के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रशेखर ठाकुर जिले से आये 50 पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे. अभियान में बहादुरपुर के थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर व न्यायालय से आये नाजिर की उपस्थिति […]

विज्ञापन
पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने का कार्य न्यायालय के आदेश पर किया गया. एसडीओ राजेश रौशन के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रशेखर ठाकुर जिले से आये 50 पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे. अभियान में बहादुरपुर के थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर व न्यायालय से आये नाजिर की उपस्थिति में रविवार की दोपहर को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया.
कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि विरोध व तनातनी के बीच जमीन को खाली करा कर जमीन मालिक मानवेंद्र सिंह को सौंपी गयी है.
कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि झोंपड़ियों को हटाया गया है. दूसरी ओर उक्त जमीन पर झोंपड़ी डाल कर रह रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार गुमटी के समीप में पुरानी बाइपास रोड को जाम कर आगजनी की.
आगजनी कर सड़क जाम किये लोगों का कहना है कि वर्षों से उक्त जमीन पर रह रहे हैं, प्रशासन की ओर बगैर वैकल्पिक व्यवस्था से उजाड़ दिया गया है. शाम को सड़क जाम व हंगामा की वजह से वहां पर अफरा-तफरी मच गयी. पुरानी बाइपास रोड पर एक घंटे से भी अधिक समय तक वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन