पटना : तेजस्वी दें जवाब, लालू-राबड़ी सरकार में कैसा था विधि व्यवस्था का माहौल : संजय सिंह

Updated at : 17 Sep 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी दें जवाब, लालू-राबड़ी सरकार में कैसा था विधि व्यवस्था का माहौल : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू राबड़ी सरकार में गुंडा सर्विस टैक्स लागू था. लालू सरकार में जब भी कोई घटना घटती थी, उसका सीधा तार मुख्यमंत्री और उनके आवास से जुड़ा होता था. जब भी किसी बड़े उद्योगपति, डॉक्टर, इंजीनियर का अपहरण होता था, पीड़ित परिवार सीधे […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू राबड़ी सरकार में गुंडा सर्विस टैक्स लागू था. लालू सरकार में जब भी कोई घटना घटती थी, उसका सीधा तार मुख्यमंत्री और उनके आवास से जुड़ा होता था. जब भी किसी बड़े उद्योगपति, डॉक्टर, इंजीनियर का अपहरण होता था, पीड़ित परिवार सीधे लालू आवास पहुंच जाता था.
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के शासनकाल की घटनाओं का तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिये. संजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों को कानून से कोई लेना-देना नहीं है, जो कानून तोड़ना अपना धर्म समझते हैं, कानून को अपनी जागीर समझते थे, उन्हें अब सड़कों पर कानून का खौफ दिख रहा है. तेजस्वी को टैक्स नजर आ रहा है. तेजस्वी और उनके पार्टी के लोग समझ ले कि यहां कानून का राज है, यहां जो भी टैक्स वसूला जाता है, वह पेपर पर वसूला जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन