ePaper

सेक्स रैकेट कांड में फरार विधायक अरुण यादव को क्या राजद पार्टी से निकालेगा : सुशील मोदी

Updated at : 14 Sep 2019 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
सेक्स रैकेट कांड में फरार विधायक अरुण यादव को क्या राजद पार्टी से निकालेगा : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नेशनिवार को कहा है कि भोजपुर व पटना से जुड़े सेक्स रैकेट कांड में गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद फरार संदेश के राजद विधायक अरुण यादव वही हैं, जिन्होंने लालू परिवार के काले धन को सफेद करने के लिए 13 जून, 2017 को लालू यादव की मां […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नेशनिवार को कहा है कि भोजपुर व पटना से जुड़े सेक्स रैकेट कांड में गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद फरार संदेश के राजद विधायक अरुण यादव वही हैं, जिन्होंने लालू परिवार के काले धन को सफेद करने के लिए 13 जून, 2017 को लालू यादव की मां के नाम पर बने ‘मरछिया देवी कमर्शियल काॅम्पलेक्स’ के 5 फ्लैट्स 2 करोड़ 56 लाख 76 हजार रुपयों का राबड़ी देवी को भुगतान कर खरीद लिया था. उन्होंने कहा कि लालू यादव के बेहद करीबी अरुण यादव ने बालू की अवैध कमाई से अर्जित रुपयों को अपनी कंपनी किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्रा. लि, पुत्र राजेश कुमार रंजन व दीपू कुमार तथा पत्नी किरण देवी के नाम से फ्लैट्स खरीदे थे.

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि राजद बलात्कारियों, अपराधियों को पनाह देने वाली पार्टी बन कर रह गयी है. नाबालिग से बलात्कार के आरोपित राजवल्लभ यादव और हत्या सहित अनेक संगीन मामलों में सजायफ्ता व आरोपित मो. शहाबुद्दीन की तरह अरुण यादव को भी पार्टी से निकालना तो दूर निलंबित करने की हिम्मत भी राजद नहीं करेगा क्योंकि अरुण यादव से लालू यादव का केवल राजनीतिक नहीं कारोबारी संबंध भी है. ऐसे में क्या एकांत में घंटों मिल कर राजवल्लभ यादव को गुरुमंत्र देने वाले लालू यादव अरुण यादव से भी मिल कर बचने की तरकीब नहीं सुझायेंगे?

सुशील मोदी ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी राजद न केवल राजवल्लभ यादव और मो. शहाबुद्दीन की पत्नी को टिकट देकर चुनाव लड़ाती है बल्कि उसे अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता मो. इलियास हुसैन के परिजन से भी परहेज नहीं है. लोकतंत्र पर खतरा बता कर शोर मचाने वाली पार्टी मो शहाबुद्दीन को पार्टी से निकालना तो दूर उलटे उसे पार्टी की कोर कमिटी में बना कर रखा है. अब नाबालिग के साथ रेप और सेक्स रैकेट कांड के आरोपित अरुण यादव का भी बचाव करे तो कोई आश्चर्य नहीं?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन