बांग्लादेश से लौटा सतीश,11 साल से था जेल में बंद, भाई ने कहा- रिहा कराने के लिए सब कुछ बिक गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बांग्लादेश की जेल में पिछले 11 साल से कैद दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के मनोरथा निवासी सतीश चौधरी शुक्रवार रात 10:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचे. उन्हें जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोलकाता से पटना लाया गया. जंक्शन पर पहले से ही सतीश के कई परिजन मौजूद थे. इसके साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर […]
विज्ञापन
पटना : बांग्लादेश की जेल में पिछले 11 साल से कैद दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के मनोरथा निवासी सतीश चौधरी शुक्रवार रात 10:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचे. उन्हें जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोलकाता से पटना लाया गया. जंक्शन पर पहले से ही सतीश के कई परिजन मौजूद थे.
इसके साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर भी मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
सतीश के भाई मुकेश ने कहा कि शनिवार सुबह पटना से दरभंगा के लिए रवाना होंगे. गरीब परिवार का मानसिक रूप से बीमार सतीश चौधरी शनिवार दोपहर तक अपने घर पहुंच जायेंगे.
मुकेश ने कहा कि भाई को रिहा कराने के लिए सब कुछ बिक गया है. कर्ज लेकर जी रहा है. 2008 में मानसिक तौर पर बीमार सतीश चौधरी इलाज के लिए पटना आया था. उसका भाई मुकेश एकेएम हॉल में काम कर रहा था. एसकेएम से ही सतीश गायब हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन