पटना : सर्व शिक्षा अभियान के लिए 20 करोड़ मंजूर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान में आरटीई प्रावधानों को क्रियान्वित करने अनुदान एवं वेतन आदि के लिए केंद्रीय मद में एड-हॉक के रूप में 6.15 करोड़ एवं राज्यांश मद की कुल राशि 13:77 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी है. केंद्रीय मद की राशि सरकार को पहले ही हासिल हो […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान में आरटीई प्रावधानों को क्रियान्वित करने अनुदान एवं वेतन आदि के लिए केंद्रीय मद में एड-हॉक के रूप में 6.15 करोड़ एवं राज्यांश मद की कुल राशि 13:77 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी है. केंद्रीय मद की राशि सरकार को पहले ही हासिल हो चुकी थी. अब राज्यांश मद के साथ उसे जारी किया गया है.
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय अंश से जारी 6 करोड़ से अधिक की राशि का उपयोग जनजातीय क्षेत्र में समग्र शिक्षा में लगे कर्मचारियों को वेतन आदि पर खर्च की जायेगी. इसी प्रकार राज्यांश में भी 9 करोड़ की राशि प्राथमिक शिक्षा में सर्व शिक्षा अभियान की राशि भी वेतन आदि पर खर्च की जानी है. शेष 4 करोड़ से अधिक की राशि आरटीइ प्रावधानों को लागू करने पर खर्च होगी. इसमें प्राइवेट स्कूलों को बच्चों को पढ़ाने की एवज में दी जाने वाली राशि का भुगतान किया जायेगा.
बता दें कि वित्तीय वर्ष 2019-20 समग्र शिक्षा अभियान में केंद्रीय मद से 66 अरब से अधिक और राज्यांश मद से करीब 25 करोड़ से अधिक की राशि निर्धारित है. इसी के हिसाब से समय समय पर राशि जारी की जाती है. उल्लेखनीय है कि इस राशि के खर्च के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जारी किये जाने के निर्देश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










