पटना : 12 महीने पेयजल आपूर्ति के लिए हो सर्वेक्षण : सीएम नीतीश कुमार
Updated at : 06 Sep 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा, गया और राजगीर का मामला पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के दिनों में पानी जमा कर आवश्यकता के अनुसार 12 महीने पेयजल आपूर्ति के लिए एक टीम गठित कर नवादा, गया और राजगीर में सर्वेक्षण का निर्देश दिया है. उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को साइट विजिट का भी आदेश दिया. मुख्यमंत्री ने […]
विज्ञापन
नवादा, गया और राजगीर का मामला
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के दिनों में पानी जमा कर आवश्यकता के अनुसार 12 महीने पेयजल आपूर्ति के लिए एक टीम गठित कर नवादा, गया और राजगीर में सर्वेक्षण का निर्देश दिया है. उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को साइट विजिट का भी आदेश दिया. मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर गुरुवार को राजगीर, गया और नवादा में पेयजल आपूर्ति के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से गंगा वाटर लिफ्ट स्कीम फॉर ड्रिंकिंग के दिये गये प्रजेंटेशन को देखा.
इस दौरान गया, राजगीर और नवादा में पेयजल आपूर्ति की मांग, प्रोजेक्ट रिक्वायरमेंट्स, इंटेक ऑप्शंस, प्रपोज्ड सिस्टम काॅन्सेप्ट, स्टोरेज ऑप्शन्स, प्रोजेक्ट कॉन्फिगरेशन, पाइपलाइन रूट मैप सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विमर्श किया गया.
बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, प्रधान सचिव वित्त एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव जल संसाधन संजीव कुमार हंस, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित जल संसाधन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




