भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने पटना के सरकारी विभागों में की छापेमारी

नयी दिल्ली / पटना : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने शुक्रवार को पटना में छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ की गयी. सीबीआई ने देश के 150 जगहों पर रेलवे, परिवहन, बैंक, बीएसएनएल समेत कई विभागों में खोजबीन कर रही है. सीबीआइ अधिकारी के मुताबिक, यह विशेष अभियान मुख्य रूप […]
नयी दिल्ली / पटना : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने शुक्रवार को पटना में छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ की गयी. सीबीआई ने देश के 150 जगहों पर रेलवे, परिवहन, बैंक, बीएसएनएल समेत कई विभागों में खोजबीन कर रही है.
सीबीआइ अधिकारी के मुताबिक, यह विशेष अभियान मुख्य रूप से भ्रष्टाचार के उन बिंदुओं को ध्यान रखकर चलाया गया, जिनकी वजह से सरकारी तंत्र में आम आदमी और छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा चोट पहुंचती है. बताया जाता है कि सीबीआई ने सरकारी विभागों में छानबीन की. अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान भ्रष्टाचार के संभावित तरीकों और आम आदमी के सामने ऐसे विभागों की सेवाएं लेते समय आनेवाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता लायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










