दिसंबर से स्थानीय जरूरत के अनुसार मिलेगा रोजगार के लिए प्रशिक्षण
Updated at : 28 Aug 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : श्रम संसाधन विभाग युवाओं को रोजगार का अवसर मुहैया कराने के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार िदसंबर से प्रशिक्षण दिलायेगा. प्रशिक्षण की अवधि छह माह की होगी. प्रशिक्षण कैसे हो, किस तरह के रोजगार से जुड़ा हो, इसको लेकर विभाग ने सभी जिलों में सर्वे का काम शुरू किया है. सर्वे में सबसे […]
विज्ञापन
पटना : श्रम संसाधन विभाग युवाओं को रोजगार का अवसर मुहैया कराने के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार िदसंबर से प्रशिक्षण दिलायेगा. प्रशिक्षण की अवधि छह माह की होगी. प्रशिक्षण कैसे हो, किस तरह के रोजगार से जुड़ा हो, इसको लेकर विभाग ने सभी जिलों में सर्वे का काम शुरू किया है.
सर्वे में सबसे पहले वैसे जिलों को ही जोड़ा जायेगा, जहां उग्रवाद के कारण युवा सरकार की योजनाओं का लाभ ठीक से नहीं ले पाते हैं. इस सर्वे का काम नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. शुरू में नौ जिलों में एक-एक विशेष आइटीआइ और दो कौशल विकास केंद्र खोले गये हैं.
शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण देने का लिया गया निर्णय : केंद्र सरकार की योजना के अनुसार देश के 10 राज्यों के 47 जिलों में शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है.
इसके लिए हरेक जिले में एक-एक विशेष आइटीआइ और दो-दो कौशल विकास केंद्र खोलने का निर्णय हुआ. सभी जिला व अनुमंडल मुख्यालय में एक-एक आइटीआइ है. इनके अलावा केंद्र सरकार के निर्णय पर अमल करते हुए एक-एक के हिसाब से नौ जिले में नौ विशेष आइटीआइ खोले गये हैं. साथ ही दो-दो के हिसाब से 18 कौशल विकास केंद्र भी खोले गये हैं.
इन जिलों से होगी शुरुआत : विभाग के द्वारा गया, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, बांका और नवादा से प्रशिक्षण देने का काम शुरू होगा. प्रशिक्षण देने के दौरान कोई भी युवा छूटे नहीं, इसके लिए विशेष कक्षा लगायी जायेेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




